बलरामपुर। बिना किसी डिग्री के क्लीनिक चलाकर मरीजों का इलाज करने वाले श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम इटईगौरा चौराहा निवासी सुरेश गुप्त के खिलाफ 24 फरवरी को प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्लीनिक सील कर दिया गया है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बताया कि 18 फरवरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज के अधीक्षक आनंद प्रकाश त्रिपाठी के साथ ग्राम इटईगौरा चौराहा पर संचालित क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि संचालक सुरेश गुप्त के पास चिकित्सा अभ्यास संबंधी कोई डिग्री या डिप्लोमा नहीं है। क्लीनिक का पंजीकरण भी नहीं कराया है। इसके बावजूद वे स्वयं को डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज कर रहा था। निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में दवाएं, इंजेक्शन व उपकरण भी मिले हैं। कुछ दवाएं एक्सपाइरी भी मिली हैं। लोगों को सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा था। फर्जी क्लीनिक को सील करके सुरेश गुप्त पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। (संवाद)