फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली व एसयूवी में भिड़ंत, दो मरे, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज तराई /देहात (बलरामपुर)। राष्ट्रीय राजमार्ग तुलसीपुर रोड पर धनुहिया मोड़ के पास भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली व एसयूवी में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना में दो युवकों की मौत हो गई तथा चार अन्य घायल हो गए। हादसा शुक्रवार भोर में करीब चार बजे हुआ। एसयूवी सवार लखनऊ से मरीज देखकर वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

पुरानी बाजार पचपेड़वा निवासी दुर्गेश (38), दीपू विश्वकर्मा (28), सूरज गुप्ता (25, नई बाजार तुलसीपुर निवासी शारदा (50), भड़रिया बाजार भवानीगंज जनपद सिद्धार्थनगर निवासी राजेंद्र गुप्ता (40) तथा रेखा (38) लखनऊ के एक अस्पताल में मरीज भर्ती कराने गए थे। उतरौला महदेइया मोड़ निवासी दुर्गेश की सास बीमार हैं। शुक्रवार भोर में यह लोग एसयूवी से पचपेड़वा लौट रहे थे। नेशनल हाईवे तुलसीपुर मार्ग पर धनुहिया मोड़ के निकट एसयूवी सामने से आ रही भूसा लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि एसयूवी के परखच्चे उड़ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला मेमोरियल अस्पताल लाया गया। दुर्गेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। गाड़ी चालक दीपू विश्वकर्मा का दाहिना पैर कटकर अलग हो गया था। डॉक्टर ने दीपू की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। रास्ते में दीपू की भी मौत हो गई। अन्य चालकों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घायल सूरज ने बताया कि घटना के समय मैं गाड़ी में सो रहा था। हादसा होने के बाद में ही नींद खुली तो देखा कि सबकुछ तबाह हो गया है। मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतकों तथा घायलों के घरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक पीएन तिवारी ने बताया कि सभी घायलों का इलाज चल रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक एके मिश्र ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया। हादसे में पचपेड़वा निवासी युवकों की मौत तथा घायलों का हालचाल लेने गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उन्होंने मृतकों के परिजनों व रिश्तेदारों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें