फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: गड्ढों में तब्दील हुईं शहर की सड़कें

Thu, 17 Sep 2026 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
नगर के बहराइच मार्ग पर पहलवारा के पास जर्जर सड़क।
विज्ञापन
बलरामपुर। बारिश ने शहर की सड़कों की बदहाली पर पड़ा पर्दा हटा दिया है। कहीं सड़क की परत उखड़ चुकी है तो कहीं गहरे गड्ढों में पानी भरा है। कई स्थानों पर सड़क और गड्ढे में अंतर करना मुश्किल हो गया है। बारिश थमने के बाद भी गड्ढों में जमा पानी वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। शहर के प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में लोगों को रोज बदहाल रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गोंडा रोड स्थित अलीजानपुरवा से अंधियारी बाग जाने वाला मार्ग, महिला अस्पताल से भेली पड़ाव और घासमंडी जाने वाली सड़क, जिला मेमोरियल अस्पताल जाने वाला रास्ता और बिसुनीपुर में कब्रिस्तान की ओर जाने वाली सड़क बदहाल मिली। नहरबालागंज में मस्जिद के पास सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं।

गोंडा रोड पर सुवाव पुल, यातायात कार्यालय के पास, सराय फाटक ईदगाह मैदान से वीर विनय चौराहा जाने वाले मार्ग और सीवर लाइन प्लांट के सामने भी सड़क की स्थिति खराब है। तुलसीपार्क गेट के पास बना गड्ढा भी राहगीरों की परेशानी बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


शहर से गुजरने वाले तुलसीपुर मार्ग की स्थिति भी खराब है। मार्ग पर जगह-जगह दरारें और गड्ढे हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। बस स्टॉप से पीपल चौराहे तक सड़क की स्थिति विशेष रूप से खराब नजर आई।


800 मीटर सड़क जर्जर
अभियान के दौरान अंधियारी बाग वार्ड से नहरबालागंज जाने वाले करीब 800 मीटर लंबे मार्ग की स्थिति सबसे खराब मिली। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह सड़क 12 साल से अधिक पुरानी है और लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं हुई है। सड़क का बड़ा हिस्सा अब चलने लायक नहीं बचा है।

वार्ड सभासद सदफ फातिमा ने बताया कि यह मार्ग शहर के अंतिम छोर के वार्ड को मुख्य शहर से जोड़ता है। सड़क की मरम्मत के लिए नगर पालिका अध्यक्ष से कई बार मुलाकात की गई और पत्र भी दिए गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।


शहर की 10 प्रमुख बदहाल सड़कें
1. अलीजानपुरवा-अंधियारी बाग मार्ग
2. महिला अस्पताल-भेली पड़ाव मार्ग
3. महिला अस्पताल-घासमंडी मार्ग
4. जिला मेमोरियल अस्पताल जाने वाली सड़क
5. बिसुनीपुर-कब्रिस्तान मार्ग
6. नहरबालागंज में मस्जिद के पास का मार्ग
7. गोंडा रोड पर सुवाव पुल के पास
8. यातायात कार्यालय के पास का मार्ग
9. सराय फाटक से वीर विनय चौराहा मार्ग
10. सीवर लाइन प्लांट से तुलसीपार्क गेट तक का मार्ग


25 वार्डों में 150 से अधिक गड्ढे
शहर की स्थिति यह है कि कई मार्गों पर हर कुछ दूरी पर गड्ढे नजर आ जाते हैं। 25 वार्डों में 150 से अधिक गड्ढे होने का दावा किया जा रहा है। नगर पालिका परिषद कार्यालय के आसपास भी सड़क की स्थिति खराब है। इसके आगे बढ़ने पर भी जगह-जगह गड्ढे राहगीरों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। गड्ढों के कारण शहर की एक लाख से अधिक आबादी प्रभावित हो रही है। शहर निवासी राजेंद्र और गुलफाम ने बताया कि सड़कों की मरम्मत के लिए नगर पालिका में कई बार शिकायत की गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।


शहर के गड्ढे भरने की प्रक्रिया शुरू
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र मौर्या ने बताया कि शहर के गड्ढों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बारिश होने के कारण फिलहाल गिट्टी डालने का काम कराया जा रहा है। मौसम ठीक होते ही लेपन का कार्य भी कराया जाएगा। प्रत्येक वार्ड में सतर्कता बरती जा रही है। जल्द ही सड़कों की स्थिति में बदलाव दिखाई देगा।


सड़कों का सर्वे, तैयार हो रहा एस्टीमेट
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे कराया गया है। इसके आधार पर एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। बारिश का मौसम बीतने के बाद शासन से बजट जारी कराकर सड़कों की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।

नगर के बहराइच मार्ग पर पहलवारा के पास जर्जर सड़क।

नगर के बहराइच मार्ग पर पहलवारा के पास जर्जर सड़क।

नगर के बहराइच मार्ग पर पहलवारा के पास जर्जर सड़क।

नगर के बहराइच मार्ग पर पहलवारा के पास जर्जर सड़क।

नगर के बहराइच मार्ग पर पहलवारा के पास जर्जर सड़क।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें