फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चंदापुर में अव्यवस्था पर सीएचओ से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने रविवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर चंदापुर का निरीक्षण किया। यहां अव्यवस्था मिलने पर एसीएमओ ने नाराजगी जताई। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीदत्तगंज के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर चंदापुर के निरीक्षण में एसीएमओ को कई रजिस्टर अधूरे मिले, वहीं वित्तीय प्रबंधन भी संतोषजनक नहीं मिला। एएनएम की उपस्थिति से संबंधित कोई पंजिका उपलब्ध नहीं मिला। ओपीडी रजिस्टर में 28 व 29 जनवरी 2026 को एक भी मरीज का नाम नहीं दर्ज मिला। जांच में यह भी सामने आया कि ओपीडी रजिस्टर में कई तिथियों पर मरीजों के नाम अंकित नहीं हैं। टीकाकरण रजिस्टर में मात्र सात मरीजों का विवरण दर्ज पाया गया। प्रसव पूर्व रजिस्टर में अप्रैल 2025 के बाद किसी भी गर्भवती महिला का पंजीकरण दर्ज नहीं मिला। केंद्र पर केशबुक, चेक इश्यू रजिस्टर व बिल-वाउचर की फाइल नहीं बनाई गई थी। दवा स्टॉक बुक में केवल दवाओं के नाम दर्ज थे, जबकि प्राप्ति व वितरण का पूरा ब्योरा नहीं था।
निरीक्षण में यह भी पाया गया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लैपटॉप व प्रिंटर सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। साथ ही मंदिर की साफ-सफाई व सामग्री का रखरखाव भी संतोषजनक नहीं मिला। आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी अवधेश कुमार पांडेय को अभिलेख दुरुस्त करने, व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें