फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अंधियारी बाग मोहल्ले में पहुंचा चीतल, जंगल में छुड़वाया

विज्ञापन
-बलरामपुर के अ​​धिंयारी बाग मोहल्ले में मौजूद चीतल।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के मोहल्ला अंधियारी बाग में शुक्रवार को चीतल घायल अवस्था में मिला। वन विभाग की टीम ने उसका इलाज कराया। बाद में टीम ने चीतल को कुआनों रेंज में छोड़ दिया।
विज्ञापन

डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन ने शनिवार काे बताया कि बलरामपुर नगर के मोहल्ला अंधियारी बाग के लोगों ने चीतल होने की जानकारी दी। वन विभाग टीम ने घंटों मशक्कत कर चीतल को नगर के भंडारखाना मोहल्ले में पकड़ लिया। इस दौरान चीतल को थोड़ी चोट आई थी। पशु चिकित्सक से चीतल का इलाज कराया गया।
स्वस्थ होने के बाद कुआनों रेंज में छोड़ दिया गया। डीएफओ ने बताया कि भोजन व पानी की तलाश में भटक कर चीतल शहर में आ गया था। कुआनों रेज के रेंजर को चीतल की देखभाल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मोहल्ले के लोगों की जागरूकता व सावधानी के चलते चीतल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें