बलरामपुर। गीष्म अवकाश के बाद खुले परिषदीय स्कूलों में शुक्रवार को बच्चा का जोरदार स्वागत हुआ। कहीं शिक्षकों बच्चों को माला पहनाया तो कहीं रोली-टीका लगाकर बच्चों के लिए उत्सव जैसा माहौल बनाया गया। यही कारण है कि उपस्थिति भी ज्यादा दर्ज की गई। बच्चों के लिए पौष्टिक पकवान की व्यवस्था की गई थी। खेलकूद के साथ उन्हें पढ़ाई से संबंधित अन्य जानकारियां भी दी गईं।
गर्मी की छुट्टियों के बाद शुक्रवार को परिषदीय विद्यालय खुलने पर आने वाले वह नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। उनके लिए कई प्रकार के पकवान भी बनाए गए थे। विद्यालय के मुख्य द्वार को गुब्बारे आदि से भी सजाया गया था। स्कूल में उत्सव जैसा माहौल रहा। कंपोजिट विद्यालय मुजेहनी में बच्चों का स्वागत फूल माला एवं रोली चंदन के साथ किया गया। समर कैंप के प्रथम दिन पर्यावरण गतिविधि के तहत पौधरोपण भी किए गए। प्रभारी प्रधानाध्यापक महमूद उल हक ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
हुमना पीपल टू पीपल इंडिया संस्था की तरफ से नव प्रवेशी बच्चों को यूनिवर्सल बुक सेंटर द्वारा डोनेट की गई लाइब्रेरी की पुस्तकों के साथ सभी बच्चों के लिए पुरस्कार जलपान की व्यवस्था की गई। इस दौरान संस्था के सदस्य दीपेश दिनेश अर्पण पाठक, अभय, रजनी, अरशद, सुभान, श्रद्धा यादव, विवेक, कोमल, इसरार, शिव, संध्या व आदि को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्टाफ सईदा जमाल, अनिल कुमार, अल्पना, अंशु, अमित कुमार, नंदिनी शुक्ला, जितेंद्र कुमार व माहेश्वरी शुक्ला आदि मौजूद रहे। कंपोजिट विद्यालय आदर्श नगर क्षेत्र में प्रभारी प्रधानाध्यपिका सलमा खान ने बच्चों का रोली चंदन के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर वंदना सिंह, शिल्पी श्रीवास्तव व अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय रेंडवलिया में प्रधानाध्यापिका सोनम द्विवेदी व कंपोजिट विद्यालय पेहर में अध्यापिका पूजा पाल ने विद्यार्थियों का स्वागत किया।
नामांकन बढ़ाने का दिया गया है निर्देश
-दो दिनों तक परिषदीय विद्यालयों में समर पेज कैंप आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद स्कूल चलो अभियान चलाकर बच्चों का नामांकन बढ़ाया जाएगा। शिक्षकों को अधिक से अधिक नामांकन कराने का निर्देश दिया गया है।
कल्पना देवी, बीएसए बलरामपुर