फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में उल्टी-दस्त से 15 से अधिक बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया (बलरामपुर)। बीते दिनों पहाड़ी नालों में आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियां फैलने लगी है। प्रभावित गांवों में लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित है। ललिया थाना क्षेत्र के सिंहपुर के मजरा झरिहरडीह में दो दिनों से करीब 15 से अधिक लोग संक्रामक बीमारी से पीड़ित है। सूचना के दो दिन बाद भी अभी तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंच सकी है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सीएमओ से की है।
विज्ञापन

ललिया थाना क्षेत्र के झरिहरडीह निवासी नंदलाल, राजू व दिनेश ने बुधवार को बताया कि पिछले दो दिनों से गांव में संक्रामक बीमारी फैली हुई है। संक्रामक बीमारी की चपेट में आने से नीतूू (16), राजेश्वरी वर्मा (69), अमरदीप (25), सुशीला (23), कमलेश (20), अनीता (19), राम पारस (60), कृष्ण कुमार (3), आशीष (12), रोहिणी (30), शीला (19), राम संवारी (65), धीरू (43), ज्योति (12) सहित 15 से अधिक लोग परेशान है।
स्वास्थ्य विभाग को सूचना के बाद भी गांव में अभी तक टीम नहीं भेजी गई है। बीते दिनों पहाड़ी नालों में आई बाढ़ से क्षेत्र के हैंडपंप व कुएं दूषित हो गए हैं। इन्हीं हैंडपंपों व कुओं का लोग दूषित पानी पीने को विवश है। दूषित पानी पीने के चलते ही लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

दो दिन बाद भी टीम न पहुंचने पर ग्रामीणों ने मामले की शिकायत सीएमओ से की। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने सूचना दी है। गांव में तत्काल स्वास्थ्य टीम भेजी जा रही है। शीघ्र ही बीमारी पर काबू पा लिया जाएगा।
सीएमओ ने पहाड़ी नालों के बाढ़ से प्रभावित गांवों के लोगों से दूषित पानी न पीने तथा बीमार होने पर सरकारी अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी है। घरों के आसपास साफ-सफाई रखने की भी अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें