फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान एवं चित्रकला प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के पायनियर पब्लिक स्कूल एंड कालेज में मंगलवार को विज्ञान एवं चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों ने विज्ञान से संबंधित तरह-तरह के मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। एमआरआई के मॉडल को प्रथम पुरस्कार मिला। इस अवसर पर विद्यालय के मेधावी व प्रतिभाशाली विद्यार्थियों पुरस्कृत करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

विज्ञान एवं चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि एमएलके महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एनके सिंह एवं विशिष्ट अतिथि केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. नीरज अस्थाना ने फीता काटकर किया। कक्षा 11 की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों ने बच्चों द्वारा प्रदर्शनी में लगाए गए चन्द्रयान, ह्यूमन ब्रेन, वायरलेस पावर, ट्रांसमिशन सिस्टम, एमआरआई, रोड एक्सीडेंट सेफ्टी, पार्ट आफ स्पीच, रेन वाटर हारवेस्टिंग, टेगनामेंट्री रेसियो कार्यक्रम और रोप एलीवेटर आदि का मॉडलों का अवलोकन किया।
अतिथियों ने बच्चों से उनके द्वारा बनाए गए मॉडल पर तरह-तरह के प्रश्न भी पूछे। मॉडल एवं प्रस्तुतिकरण के आधार पर एमआरआई के मॉडल को प्रथम, रोप ऐलीवेटर को द्वितीय तथा पार्ट आफ स्पीच को तृतीय पुरस्कार दिया गया। विज्ञान एवं चित्रकला प्रदर्शनी के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व जंतु एवं उद्यान मंत्री डा. एसपी यादव, विशिष्ट अतिथि पूर्व पूर्व चेयरमैन इशरत जमाल एवं नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली ने दीप प्रज्जवलित करके समारोह का शुभारंभ किया। अतिथियों ने शिक्षा सत्र 2018-19 की सभी कक्षाओं की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देने के साथ अभिभावकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले छात्रों तथा शिक्षकों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 12 की छात्रा अंकिता उपाध्याय एवं मंतशा परवीन ने किया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के निदेशक डा. एमपी तिवारी एवं कोषाध्यक्ष मीता तिवारी ने अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें