बलरामपुर। डेंगू, चिकनगुनिया व मलेरिया के बढ़ते मामलों के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों को फुल शर्ट व पैंट पहनकर ही स्कूल आने का निर्देश दिया है। इस संबंध में बीएसए को भेजे पत्र में कहा गया है कि वर्तमान में मच्छर जनित बीमारियां का प्रकोप तेजी से बढ़ा है। इससे बचाव के लिए ही शिक्षक बच्चों को फुल शर्ट व पैंट पहन कर ही स्कूल आने के लिए प्रेरित करें।
सहायक शिक्षा निदेशक राम सागर पति त्रिपाठी ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय में एक शिक्षकों को इसकी जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा गया कि वह बच्चों के स्वास्थ्य की निगरानी कर नवीन व्यवस्था लागू कराएं। इसे लेकर किसी भी तरह से छात्रों को कोई परेशानी न हो। इसकी निगरानी खंड शिक्षा अधिकारियों को सौंपी गई है।