फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्काउट-गाइड रैली में बच्चों ने दिखाया कौशल और अनुशासन

Mon, 16 Feb 2026 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहरा बाजार। परिषदीय विद्यालयों की दो दिवसीय जनपद स्तरीय स्काउट गाइड रैली का शुभारंभ सोमवार को हुआ। पीएमश्री कंपोजिट विद्यालय शहजौरा रेहरा बाजार में रैली का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत मार्च पास्ट और ध्वजारोहण से हुई। विशिष्ट अतिथि के रूप में थानाध्यक्ष सादुल्लाहनगर सत्येंद्र कुमार वर्मा तथा खंड शिक्षा अधिकारी रमेश कुमार वर्मा उपस्थित रहे। रैली का संचालन जिला संगठन आयुक्त सिराजुल हक ने किया। पहले दिन टर्न आउट, मार्च पास्ट, कलर पार्टी, गांठ एवं बंधन सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रैली में परिषदीय विद्यालयों की 30 टीमों के 444 कब, बुलबुल, स्काउट और गाइड प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
जिला स्काउट मास्टर महमूद उल हक ने बताया कि पहले दिन के सायंकालीन सत्र में कैंप फायर प्रतियोगिता और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा, जबकि दूसरे दिन टेंट निर्माण, प्राथमिक चिकित्सा और बिना बर्तन भोजन बनाने की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रेशु चौहान, मोहित वर्मा, शिवराम मौर्य, आजाद खान, मुकेश और स्वस्तिक शर्मा ने निभाई। इस अवसर पर जिला गाइड कैप्टन गार्गी गुप्ता, ब्लॉक स्काउट मास्टर अब्दुल बारी, ब्लॉक गाइड कैप्टन सलमा खान, अल्पना कुमारी, रिशु पांडे, अरशद अब्बासी व शमसुल्लाह खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें