फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: स्टाफ नर्स नहीं, एएनएम के भरोसे प्रसव व्यवस्था

Tue, 28 Jul 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-18-बलरामपुर के महराजगंज तराई में ​स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र।-संवाद
विज्ञापन
महराजगंज तराई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) महराजगंज तराई में स्टाफ नर्स की तैनाती न होने से प्रसव सेवाएं प्रभावित हैं। प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं की देखभाल का जिम्मा एएनएम के भरोसे है। संसाधनों और प्रशिक्षित स्टाफ की कमी के कारण कई गर्भवती महिलाओं को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं और उनके परिजनों को अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


ग्रामीण शिव सिंह, अब्दुल्ला, महेंद्र शुक्ला, अशोक तिवारी और बृजेश ने बताया कि पीएचसी पर स्टाफ नर्स का पद लंबे समय से खाली है। ऐसे में एएनएम को टीकाकरण और अन्य नियमित स्वास्थ्य सेवाओं के साथ प्रसव कार्य भी करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और प्रसव व्यवस्था भी प्रभावित होती है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पीएचसी की व्यवस्थाओं को लेकर पहले भी शिकायतें की गईं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी सुधार नहीं हुआ। उनका कहना है कि स्टाफ नर्स की कमी के कारण सरकार की निशुल्क प्रसव योजना का लाभ क्षेत्र की महिलाओं को पूरी तरह नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से शीघ्र स्टाफ नर्स की तैनाती कर प्रसव सेवाएं सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर के अधीक्षक डॉ. सुजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज तराई में जल्द ही स्टाफ नर्स की तैनाती की जाएगी। इसके बाद प्रसव सेवाएं बेहतर ढंग से संचालित हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें