फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: राजकीय सम्मान के साथ पूर्व मंत्री का अंतिम संस्कार

Tue, 28 Jul 2026 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-23,24-बलरामपुर में पूर्वमंत्री के अंतिम संस्कार में मौजूद लोग ।-स्रोत : भाजपा
विज्ञापन
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व गन्ना मंत्री, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं भाजपा नेता हनुमंत सिंह का मंगलवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकी अंतिम यात्रा में जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और हजारों समर्थकों ने शामिल होकर नम आंखों से अंतिम विदाई दी। सिसई घाट स्थित राप्ती नदी तट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
विज्ञापन

सोमवार शाम से ही बलरामपुर स्थित उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। मंगलवार सुबह कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, मेजर जनरल संजय राव, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्रा, सदर विधायक पलटू राम, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह तथा भाजपा अवध क्षेत्र के सह संयोजक विनय कुमार मिश्र समेत अनेक जनप्रतिनिधियों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

सुबह करीब 10:30 बजे उनकी अंतिम यात्रा सिसई घाट के लिए रवाना हुई। रास्ते भर विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सिसई घाट पर सदर उपजिलाधिकारी अतुल कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस जवानों ने राजकीय सम्मान के तहत सलामी दी। वैदिक रीति-रिवाजों के बीच उनके पुत्र अखिलेश प्रताप सिंह ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


अंतिम यात्रा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व विधायक जगराम पासवान, ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह, अनूप चंद्र गुप्ता, संजय शुक्ल, अजय सिंह, डीपी सिंह बैस, वरुण सिंह, रमेश पाहवा, सौम्य अग्रवाल, संजय शर्मा, इकबाल जावेद, अनुज कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, अधिवक्ता और आमजन शामिल रहे।

फोटो-23,24-बलरामपुर में पूर्वमंत्री के अंतिम संस्कार में मौजूद लोग ।-स्रोत : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें