फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बाढ़ राहत व बचाव कार्यों पर खर्च की जांच शुरू

Sun, 05 Mar 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। राप्ती नदी की बाढ़ से बचाव व कटान रोकने के लिए बीते दो साल में 26.15 करोड़ रुपये खर्च कर दिए गए मगर स्थिति नहीं सुधरी। इस पर सदर विधायक ने सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। डीएम डॉ. महेंद्र कुमार ने प्रकरण की जांच के लिए एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया है।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम ने रविवार को बताया कि बाढ़ से हर साल जिले के लोगों को जूझना पड़ता है। पानी कम होने के बाद भी राप्ती ने कई तटबंधों को नुकसान पहुंचाया, जबकि बाढ़ खंड के अधिकारियों से कई बार इसको लेकर कहा गया। आरोप लगाया कि बाढ़ खंड के अधिकारी कागजों पर सारा काम दिखाकर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो जाते हैं। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है।
डीएम के निर्देश पर एडीएम प्रदीप कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने संबंधित विभाग से इससे संबंधित रिकार्ड मांगे हैं। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता जेके लाल का कहना है कि सदर विधायक ने जो भी जानकारी मांगी थी, वह दे दी गई है। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं की गई है। जांच में सब साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें