फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: एचटी लाइन की चपेट में आकर बालक झुलसा

विज्ञापन
बलरामपुर के मुतेहरा गांव में हाई टेंशन तार घर के ऊपर से जाता हुआ दिखाते ग्राम प्रधान विश्राम चौ
विज्ञापन
गैसड़ी। मुतेहरा गांव में शनिवार को छत पर खेलते समय बालक सुमेंदर (08) हाईटेंशन तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। पिता पिंगल थारू उसे गैसड़ी सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने सुमेंदर को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि विरोध के बावजूद विभाग ने गांव में आबादी के ऊपर से हाईटेंशन लाइन खींच दी। इसी के चलते हादसा हुआ है।
विज्ञापन

हादसे के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्राम प्रधान विश्राम चौधरी ने बताया कि थारू गांवों में आज भी विद्युतीकरण की समस्या है। ग्राम मुतेहरा के तीन मजरे हैं। मुतेहरा, अकलघरवा और सोनगढ़ा मजरों में अभी तक विद्युतीकरण नहीं हुआ था। मुतेहरा मजरे को मुख्यमंत्री ने गोद भी लिया है। इन मजरों में 98 फीसदी आबादी थारू जनजाति की है।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुतेहरा मजरे में विद्युतीकरण का कार्य शुरू कराया गया। आबादी के ऊपर से हाईटेंशन तार न ले जाने के लिए पांच फरवरी को प्रार्थनापत्र डीएम को दिया गया था, लेकिन विभाग ने 11 फरवरी को आबादी के बीच से नंगे हाईटेंशन तारों को खींच दिया। इसी के चलते हादसा हुआ है। ग्रामीण कालूराम, तेज बहादुर चौधरी, सर्वेश कुमार, देवनाथ चौधरी, रामू, अंश चौधरी व रामकरन आदि ने आक्रोश जताते हुए मांग किया कि जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्ष दुर्विजय का कहना है कि हादसे को लेकर शिकायती पत्र नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की थी शिकायत, होगी कार्रवाई
गैसड़ी के ग्राम मुतेहरा में घरों के ऊपर से हाईटेंशन तार ले जाने की शिकायत ग्रामीणों ने की है। इसकी जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड तुलसीपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें