फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: आज आएंगे मुख्यमंत्री, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार की शाम को तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर में ब्रह्मलीन महंत योगी महेंद्र नाथ की पुण्यतिथि पर चल रहे कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित भ्रमण को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बुधवार की शाम को मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल, भवनियापुर-तुलसीपुर में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह शाम साढ़े चार बजे देवीपाटन मंदिर पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मंदिर में आरक्षित है। यहां पर मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम करेंगे। बताया जाता है कि मंदिर में चल रहे कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। मंगलवार को मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी ने भी मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियों पर चर्चा की।
मंगलवार की शाम को डीएम पवन अग्रवाल, एसपी विकास कुमार, एडीएम प्रदीप कुमार, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, डीपीआरओ श्रेया उपाध्याय सहित अन्य अधिकारियों के साथ तुलसीपुर स्थित देवीपाटन मंदिर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मंदिर प्रशासन से सुरक्षा को लेकर गहन चर्चा की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें