फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नहाय-खाय के साथ आज से शुरू होगा छठ महापर्व

विज्ञापन
बलरामपुर के झारखंडी मंदिर परिसर में श्रृंगार का सामान लेती महिलाएं ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। नहाय-खाय के साथ आज से छठ पूजा की शुरुआत होगी। धनतेरस व दीपावली के बाद व्यापारियों को अब छठ पूजा से बेहतर कारोबार की आस है। व्यापारियों का मानना है कि जिस तरह से प्रकाशपर्व पर बाजार में धनवर्षा हुई है, उसी तरह इस बार छठ पूजा पर कारोबार बेहतर रहेगा। इसको लेकर झारखंडी मंदिर व वीर विनय चौराहे पर दुकानें सजाई जा रही हैं।
विज्ञापन

सिविल लाइन की पूजा, आस्था और तुलसी पार्क की सुनीता ने कहा कि छठ आस्था का पर्व है। बताया कि नहाय खाय शनिवार को है। इस दिन से छठ पूजा शुरू हो रही है। पहले दिन, महिलाएं नदी या तालाब में स्नान करती हैं और केवल शुद्ध और सात्विक भोजन ग्रहण करती हैं। दूसरे दिन खरना में व्रती दिन भर निर्जला उपवास रखती हैं। शाम को पूजा के बाद प्रसाद के रूप में खीर, रोटी और फल खाए जाते हैं। तीसरे दिन व्रती सूर्यास्त के समय नदी या तालाब के किनारे जाकर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं। यह छठ पूजा का सबसे महत्वपूर्ण दिन होता है। चौथे दिन 28 अक्तूबर को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, जिसके बाद व्रती महिलाएं व्रत का पारण करती हैं और प्रसाद वितरण करती हैं।
बेहतर कारोबार की उम्मीद
झारखंडी मंदिर परिसर में पूजन सामग्री के विक्रेता लकी का कहना है कि छठ पूजा शनिवार से शुरू हो रही है। वैसे तो यहां पर छठ पूजा का अधिक चलन नहीं है लेकिन, फिर भी कारोबार बेहतर होने की उम्मीद है। वीर विनय चौराहे पर पूजन सामग्री की दुकान कर रहे रोहित का कहना है कि अभी से ही महिलाएं खरीदारी करने आ रही हैं। हर किसी की अपनी मांग है। कपड़ा व्यापारी राजू का कहना है कि पूजन के लिए महिलाएं नई साड़ी व अन्य परिधान खरीद रही हैं। इससे कारोबार अच्छा होने के आसार हैं। शुक्रवार को नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू व डीपी सिंह ने झारखंडी मंदिर स्थित सरोवर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें