फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। पीएचसी कौवापुर क्षेत्र की आशा ने सीएचसी तुलसीपुर के अधीक्षक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। आशा ने डीएम से अधीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जबकि बीते दिन अधीक्षक ने भी आशा के खिलाफ हंगामा करने तथा गाली देने की शिकायत सीएमओ से की थी।
विज्ञापन

डीएम को भेेजे गए शिकायती पत्र में कौवापुर पीएचसी में तैनात आशा पूनम सिंह ने कहा कि शनिवार दोपहर वह नसबंदी का एक केस लेकर तुलसीपुर सीएचसी गई थी। पूनम का आरोप है कि महिला की नसबंदी के बाद दवा दिलाने के लिए वह कर्मचारी शिवपूजन को तलाश रही थी।
शिवपूजन नहीं मिला तो अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह से दवा दिलाने का निवेदन किया मगर वह छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर गालियां दीं और नौकरी से निकालने की धमकी भी दी। सीएचसी की डॉ. सौम्या नायक ने भी अधीक्षक के साथ मिलकर हाथापाई की।
विज्ञापन

आशा ने सीएचसी अधीक्षक तथा डॉ. सौम्या के खिलाफ कार्रवाई की डीएम से मांग की है। इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुमंत सिंह चौहान ने बताया कि आशा पूनम सिंह झूठा आरोप लगा रही है। शनिवार को उसने सीएचसी में हंगामा किया था।
डॉ. सौम्या का हाथ मरोड़ दिया था। थाने में शिकायत पर पुलिस टीम आशा को वहां से ले गई थी। डॉ. सुमंत ने बताया कि सीएमओ से आशा की शिकायत पहले ही की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें