फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बनगवा में लगी चौपाल, ग्रामीणों की सुनी गईं समस्याएं

Fri, 13 Mar 2026 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। ग्राम पंचायत बनगवा स्थित पंचायत भवन सभागार में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में खंड विकास अधिकारी अवनींद्र कुमार पांडेय ने ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याएं जानीं। सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। ग्रामीणों से अपील की कि किसी भी समस्या या योजना से जुड़ी जानकारी के लिए सीधे अधिकारियों से संपर्क करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव के समग्र विकास के लिए जनसहभागिता बेहद जरूरी है। इस दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, पेंशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों से योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। चौपाल में महंगू, अली शाह, अहमद रजा, इलियास, छोटकान आदि ने सड़क निर्माण कराने के साथ ही सफाई, पेयजल समेत अन्य स्थानीय समस्याएं बताईं। बीडीओ ने पंचायत सचिव को कार्य कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन, एडीओ (पंचायत) मनोज कुमार, एडीओ (आईएसबी) सुशील तिवारी, अभिषेक कुमार, नीति आयोग से रत्नेश, ग्राम पंचायत सचिव अजय यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें