शकुंतला पोर्ते, भाजपा प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
रामानुजगंज विधानसभा सामरी विधानसभा एवं प्रतापपुर विधानसभा से प्रत्याशी घोषित करने में भाजपा ने जहां बाजी मारी वहीं अभी बीजेपी प्रचार प्रसार में आगे चल रही है। लगातार जहां प्रत्याशी सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। वहीं भाजपा पदाधिकारी भी चुनाव के प्रचार प्रसार में पीछे नहीं हैं। वहीं कांग्रेस का अब तक इन तीन विधानसभा में प्रत्याशित घोषित नहीं होने से कांग्रेस नेताओं की बेचैनी बढ़ती जा रही है। तीनों विधानसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी घोषित होने के बाद ही मुकाबले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। भाजपा के राम विचार नेताम सातवीं बार विधानसभा में अपनी किस्मत आजमाएंगे वहीं नए चेहरों पर भाजपा ने दांव खेलते हुए सामरी से उदेश्वरी पैकरा एवं प्रतापपुर विधानसभा से शकुंतला पोर्ते पर दांव खेला है।
उदेश्वरी पैकरा, बीजेपी उम्मीदवार
- फोटो : अमर उजाला
रामानुजगंज विधानसभा पर है सब की निगाहें टिती हुई हैं। भाजपा सरकार में 10 वर्ष मंत्री रहे पूरे राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा संगठन के राष्ट्रीय स्तर तक विभिन्न पदों पर रह चुके राम विचार नेताम को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं रामविचार नेताम को 2013 के विधानसभा चुनाव में पटकनी देने वाले बृहस्पति सिंह जहां तीसरी बार विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी कर रहे हैं। वहीं अंबिकापुर के महापौर डॉक्टर अजय तिर्की का भी कांग्रेस से टिकट के लिए दावा मजबूत है वह भी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर रहे हैं। रामानुजगंज विधानसभा छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण विधानसभा में एक है जहां सब की निगाहें टिकी हैं।
प्रतापपुर विधानसभा से विधायक प्रेमसाय सिंह मंत्री रह चुके हैं। वे 2018 के चुनाव में तात्कालिक गृह मंत्री रामसेवक को हराकर विधानसभा पहुंचे थे। वहीं सामरी से चिंतामणि महाराज ने सिद्धनाथ पैकरा को पटकनी देकर विधानसभा प्रवेश किया था। ऐसे में इन दोनों विधानसभाओं से कांग्रेस नए प्रत्याशी को मौका देती है या पुराने चेहरों पर दांव लगाती है। इस पर भी सब की निगाहें रहेंगी।