फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना : आज से शुरू होगा घर-घर सर्वे

Fri, 22 May 2026 01:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर। नगर में जनगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शुक्रवार से जमीनी स्तर पर गणना कार्य व्यापक रूप से शुरू किया जाएगा। इससे पूर्व सात मई से 21 मई तक नागरिकों की स्वगणना प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है। अब प्रशासन डिजिटल और भौतिक दोनों माध्यमों के समन्वय से घर-घर जाकर आंकड़े दर्ज करेगा।
विज्ञापन



जनगणना कार्य के सुचारू संचालन के लिए अधिशासी अधिकारी प्रवीण कुमार दुबे को मुख्य चार्ज अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि पारदर्शिता और त्रुटिहीन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नगर के 15 वार्डों को 56 विशेष ब्लॉकों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ब्लॉक में एक प्रगणक की तैनाती की गई है, जबकि निगरानी के लिए नौ सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।


प्रत्येक प्रगणक को औसतन 200 घरों और करीब 800 लोगों की जानकारी दर्ज करनी होगी। प्रशासन ने सभी प्रगणकों को पहचान पत्र के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। चार्ज अधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे सही और सटीक जानकारी देकर सहयोग करें, क्योंकि इसी आंकड़े के आधार पर भविष्य की विकास योजनाएं और कल्याणकारी कार्यक्रम तय किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें