फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जनगणना जागरूकता रथ रवाना, चार दिसंबर तक गांव-गांव पहुंचेगी एलईडी वैन

Sat, 28 Nov 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जनगणना-2027 को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए शनिवार को जिले में अभियान शुरू किया गया। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन ने कलेक्ट्रेट परिसर से जनगणना जागरूकता रथ (एलईडी वैन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ चार दिसंबर तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जनगणना के महत्व और स्व-गणना की प्रक्रिया की जानकारी देगा।
विज्ञापन


एलईडी वैन के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि जनगणना केवल आबादी की गिनती नहीं, बल्कि देश के सामाजिक और आर्थिक विकास की योजनाओं का आधार है। इससे मिलने वाले आंकड़ों के आधार पर सरकार विकास योजनाएं तैयार करने के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करती है।

डीएम ने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। सही आंकड़े तभी सामने आएंगे, जब प्रत्येक परिवार अपनी पूरी और सही जानकारी उपलब्ध कराएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर पहुंचने वाले प्रगणकों को सही जानकारी दें और जनगणना कार्य में सहयोग करें।
विज्ञापन


30 नवंबर तक खुद दर्ज कर सकते हैं जानकारी
जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना की सुविधा 16 से 30 नवंबर तक उपलब्ध है। इसके लिए नागरिक https://se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। डीएम ने अधिक से अधिक लोगों से स्व-गणना की सुविधा का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर घर की भागीदारी से ही देश की वास्तविक तस्वीर सामने आएगी और विकास योजनाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें