फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम अवध इंटर कॉलेज रेड़वलिया में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पेहर बाजार (बलरामपुर)। राम अवध इंटर कॉलेज रेड़वलिया में मंगलवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। इस दौरान बच्चों की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। इसमें दीपक पाल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

सदर विधायक पल्टूराम ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श हैं। उन्होंने अपने जीवनकाल में ब्रह्मचर्य का पूर्ण पालन किया। अमेरिका के शिकागो शहर में भाषण देकर पूरी दुनिया में भारत के नाम का सिक्का जमाया। हम सभी को उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना होगा।
स्कूल की तरफ से दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में दीपक पाल ने प्रथम, विकास ने द्वितीय व सतीश मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम व द्वितीय पुरस्कार के रूप में साइकिल, तृतीय पुरस्कार के रूप में पंखा, अन्य सभी प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन में प्रभूदयाल यादव, ब्लॉक प्रमुख उतरौला लकी खान, संतोष यादव, सूरज सोनकर, महेश, संतोष यादव, रामनाथ गुप्ता व संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने किया सूर्य नमस्कार
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज रमनापार्क में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलके महाविद्यालय के भूगोल विभाग के अध्यक्ष राम नरायन सिंह ने की। शिशिर मिश्र व दिव्यांशी गुप्ता ने अपने विचार व्यक्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य राम तीरथ यादव ने स्वामी जी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनके बताए गए मार्ग पर युवा पीढ़ी को चलने का संकल्प दिलाया। इस दौरान सभी छात्र छात्राओं ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें