फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: थारू छात्रावास पहुंचे सीडीओ, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Tue, 25 Aug 2026 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-4-बलरामपुर के तुलसीपुर में छात्रावास का निरीक्षण करते सीडीओ ।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। तुलसीपुर स्थित सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी द्वारा संचालित थारू जनजाति छात्रावास में भोजन और मूलभूत सुविधाओं की कमी की शिकायत के बाद मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास में साफ-सफाई, आवासीय व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


विद्यार्थियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा था। उनका कहना था कि विद्यालय खुले करीब एक माह हो चुका है, लेकिन छात्रावास में भोजन के लिए खाद्य सामग्री की व्यवस्था नहीं है। कई विद्यार्थी घर से राशन और गैस लाकर खाना बनाने को मजबूर हैं। उन्होंने भवन की जर्जर स्थिति, बारिश में छत से पानी टपकने, खराब शौचालय व फर्श और पेयजल की समस्या की शिकायत की थी। इंचार्ज की नियुक्ति न होने से व्यवस्थाओं की निगरानी प्रभावित होने की बात भी कही गई थी।

निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने छात्रावास में आवश्यक सुधार कराने और विद्यार्थियों को सभी जरूरी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें