फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रसायन के अभाव में सीबीसी जांच ठप, बाल रोग विशेषज्ञ न होने से परेशानी

Fri, 22 Nov 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर (बलरामपुर)। उतरौला तहसील क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादुल्लाहनगर में स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी है। चिकित्सक व सुविधाओं का अभाव होने के कारण यहां आने वाले मरीज निराश होकर वापस लौट जाते हैं। रसायन न होने के कारण सीबीसी जांच भी ठप है।
विज्ञापन

सीएचसी सादुल्लाहनगर में डेंगू से बचाव की तैयारी कागजों तक ही सीमित है। अस्पताल में मरीजों के लिए अलग से डेंगू वार्ड तो बना दिया गया है, लेकिन वार्ड में व्यवस्था बदहाल हैं। बेड पर मच्छरदानी तक नहीं लगी है। सीएचसी के लैब में केमिकल न होने के कारण मरीजों को सीबीसी जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। टेक्नीशियन शैलेश यादव ने बताया कि रसायन के लिए सूचना दी गई है।
अस्पताल में डेंटल सर्जन की तैनाती तो है, लेकिन सुविधा उपलब्ध नहीं है। टेक्नीशियन की तैनाती न होने से एक्स-रे मशीन भी धूल फांक रही है। हड्डी रोगी व क्षय रोगियों को एक्स रे कराने के लिए निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है। इतना ही नहीं इस सरकारी अस्पताल की रंगाई-पोताई 10 साल पहले कराई गई थी।
विज्ञापन



बाल रोग विशेषज्ञ न होने से भटकते हैँ अभिभावक
सीएचसी सादुल्लाहनगर में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं है। ठंड के मौसम में बीमार बच्चों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में बच्चों को दिखाने के लिए अभिभावक अस्पताल तो आते हैं, लेकिन चिकित्सक न होने के कारण वापस लौट जाते हैं। अभिभावक दिलीप, अजीज, ओम प्रकाश व लाल बहादुर आदि ने बताया कि बच्चों के सर्दी व बुखार की दवा तो फिजीशियन चिकित्सक दे देते हैं, लेकिन अन्य समस्या होने पर बाहर ही दिखाना पड़ता है।

उच्चाधिकारियों को लिखा पत्र

क्षेत्र में अभी तक एक भी डेंगू मरीज नहीं मिला है। डेंगू रैपिड टेस्ट के लिए पर्याप्त मात्रा में किट उपलब्ध है। मरीज भर्ती होने पर मच्छरदानी की व्यवस्था की जाएगी। एक्स रे टेक्नीशियन के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन

- डॉ. चंद्र प्रकाश सिंह, अधीक्षक सीएचसी सादुल्लाहनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें