फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेंदुए के हमले में गोवंश की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। चौधरीडीह गांव स्थित गो आश्रय स्थल में बुधवार देर रात तेंदुआ घुस गया। तेंदुए ने वहां बंधे गाेवंशों पर हमला कर दिया, जिसमें एक मवेशी की मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन


गो आश्रय स्थल पर तैनात केयरटेकर रामवृक्ष यादव के अनुसार देर रात अचानक मवेशियों के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब वह मौके पर पहुंचे, तब तक तेंदुआ एक मवेशी को मार चुका था और दूसरे को घायल कर गौरैया नाले की ओर भाग निकला।
बृहस्पतिवार सुबह घटना की सूचना वन विभाग को दी गई। बनकटवा रेंज के क्षेत्रीय वनाधिकारी शत्रोहन लाल ने बताया कि टीम मौके पर भेजी गई है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं खंड विकास अधिकारी पल्लवी सचान ने कहा कि मामले की रिपोर्ट तैयार की गई है। सुरक्षा के प्रबंध कराने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें