फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए ने मवेशी के बच्चे को किया घायल, ग्रामीण भयभीत

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरा चौराहा (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के धोबहा गांव में गुरुवार मध्य रात्रि घुसे तेंदुए ने गाय के बछड़े पर हमला कर घायल कर दिया। परिजनों के जागने तथा शोर मचाने से तेंदुआ भाग गया। घायल बछड़े का इलाज कराया गया है।
विज्ञापन

तेंदुए की आमद से ग्रामीण दहशत में है। ग्रामीण शिव प्रसाद यादव, पिंटू सिंह, हजारीलाल, चुन्नीलाल, लहरी व प्रमोद सिंह आदि ने बताया कि गुरुवार मध्य रात्रि गांव में घुसे तेंदुए ने चिनकू के गोशाला में घुसकर बछड़े को घायल कर दिया। ग्रामीणों ने डीएफओ से तेंदुए को पकड़वाए जाने की मांग की है। डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि गांव में टीम भेजी गई है। शीघ्र ही पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ा जाएगा। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें