बलरामपुर। प्रभारी निरीक्षक देहात थाना बीके सिंह ने बुधवार की शाम को बताया कि डीएसओ दफ्तर में तोड़फोड़ व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
डीएसओ दफ्तर की तहरीर पर रघवापुर निवासी ऋषिकेश मिश्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उधर ऋषिकेश का आरोप है कि राशनकार्ड बनवाने में विभागीय अफसरों व कर्मियों की तरफ हीलाहवाली बरती गई है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।