फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बैंक प्रबंधक समेत सात पर धोखाधड़ी व गबन का केस

Thu, 28 Dec 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। स्थानीय थाने में इंडियन बैंक की शाखा हरैया सतघरवा के शाखा प्रबंधक समेत सात लोगों पर धोखाधड़ी व पैसा गबन करने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा लिखकर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन

हरैया थाने में दी गई तहरीर में ग्राम बनकटवा खुर्द थाना हरैया निवासी मो. इस्माइल ने बताया कि उनका इंडिया बैंक की शाखा हरैया में बचत खाता संख्या 6021805885539 संचालित है। 11 जुलाई 2023 को अपने बैंक खाते में 95 हजार रुपए जमा कराए थे। पैसा जमा करने के बाद मैंने पासबुक पर इंट्री भी करा लिया। लगभग दो माह बाद में बैंक में अपना जमा पैसा चेक कराने गया तो पता चला कि खाते में पैसा जमा ही नहीं है। यह बात बैंक मैनेजर को बताने पर मुझे चुप रहने के लिए धमकी देकर भगा दिया गया।
इसी तरह की बैंक में अन्य खाताधारक अशोक कुमार के खाते से भी 1.60 लाख रुपये, धनीराम, उदय प्रताप व नंदलाल के खाते से भी 30-30 हजार रुपये व अक्षय कुमार के खाते से भी 1.53 लाख रुपये का गबन किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोविंद कुमार ने बताया कि मो. इस्माइल की तहरीर पर इंडियन बैंक के मैनेजर नसीम हैदर रिजवी, सहायक शाखा प्रबन्धक सुमित विधा, लिपिक राजेन्द्र कुमार, प्रधान रोकडि़या रवि प्रताप, रिकवरी एजेंट दीपू यादव, बैंक मित्र आदर्श श्रीवास्तव उर्फ राहुल व बैंक मित्र आदेश कुमार श्रीवास्तव के खिलाफ केस दर्ज कर मामले कीजांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें