फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: जिले के कैंसर रोगियों का लखनऊ कैंसर संस्थान में मिलेगा इलाज

विज्ञापन
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक ।-संवाद
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के कैंसर रोगियों को अब कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में इलाज की सुविधा मिलेगी। सरकार की तरफ अवध के अलग-अलग जिलों के कैंसर रोगियों की जांच व उपचार के लिए लोहिया संस्थान, केजीएमयू, एसजीपीजीआई व कैंसर संस्थान में व्यवस्था की गई है। इसी के तहत बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच के कैंसर रोगियों को कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में प्राथमिकता पर इलाज की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

पहले यह व्यवस्था न होने से किसी संस्थान में अधिक मरीज तो किसी संस्थान में कम मरीज पहुंचते हैं। संख्या अधिक होने के कारण मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब बलरामपुर के मरीज कल्याण कैंसर संस्थान लखनऊ में आसानी के इलाज करा सकेंगे। (संवाद)

कम होगा मरीजों का दर्द
गैर संचारी रोग (एनसीडी क्लीनिक) के चिकित्साधिकारी डॉ. ऋषि श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के कैंसर रोगियों के इलाज की व्यवस्था कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में की गई है। अब जिले के मरीज बिना भटके सीधे कैंसर संस्थान पहुंचकर आसानी से इलाज करा सकते हैं। कैंसर संस्थान में प्राथमिकता के जांच व उपचार की सुविधा मिलने से मरीजों का दर्द कम होगा। बेवजह परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
जिले में मौजूद कैंसर रोगियों की संख्या

ओरल कैंसर के मरीज - 124
ब्रेस्ट कैंसर के मरीज - 66

सर्वाइकल कैंसर के मरीज - 05
जल्द खुलेगा डे केयर सेंटर
जिले में कैंसर रोगियों के जांच के लिए डे केयर सेंटर खोलने की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही जगह चिह्नित कर सेंटर खोला जाएगा। डे केयर सेंटर में कैंसर रोगियों के जांच की सुविधा रहेगी। जांच के बाद उन्हें कैंसर संस्थान लखनऊ रेफर किया जाएगा।
विज्ञापन


- डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव, नोडल गैर संचारी रोग/एसीएमओ बलरामपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें