फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घर व दुकानों से बकाया टैक्स वसूलने का चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। घर व दुकानों से बकाया टैक्स वसूलने का अभियान चलाया जाएगा। 20 हजार रुपये से अधिक टैक्स बकाया होने पर 31 दिसंबर के बाद आरसी जारी की जाएगी। नगर पालिका प्रशासन की तरफ से बकायेदारों की सूची तैयार कर नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बलरामपुर लालचंद मौर्य ने शुक्रवार को बताया कि नगर में 500 से अधिक ऐसे घर, दुकान व प्रतिष्ठान हैं, जिन पर 20 हजार रुपये से अधिक हाउस व वाटर टैक्स बकाया है। पालिका की टीम ऐसे लोगों से लगातार संपर्क कर बकाया टैक्स जमा करने की अपील कर रही है। 31 दिसंबर तक बकाया टैक्स न जमा करने वालों की सूची तैयार करके उनके खिलाफ आरसी जारी की जाएगी। आरसी जारी होने के बाद बकायेदारों को 10 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज भी देना पड़ेगा। ईओ ने पालिका के राजस्व निरीक्षक हर्षित कुमार मिश्र को 20 हजार से अधिक टैक्स बकाया होने वालों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें