फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: 24 जून से ब्लॉकों में लगेगा शिविर, किसान करें आवेदन

Wed, 21 Jun 2023 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बलरामपुर। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के लिए कृषि विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में 24 जून से कृषि विभाग की तरफ से ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर किसानों को सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
ब्लॉक स्तर पर लगने वाले शिविर में किसानों का आधार सीडिंग, ई-केवाईसी व भूमि अंकन सहित अन्य समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। योजना से वंचित किसानों से नया आवेदन भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने बताया कि पात्र किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ देने के लिए पहले ग्राम पंचायत व न्याय पंचायत स्तर पर शिविर लगाया जा चुका है। अब 24 जून से ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाने की तैयारी है। अभी तक जिन किसानों ने आवेदन नहीं किया है या योजना का लाभ पाने से छूट गए हैं, वह किसान शिविर में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें