फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मिट्टी की जांच कर बताएंगे खेती की सेहत

विज्ञापन
बलरामपुर के मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में मिट्टी की जांच करते अध्यक्ष डॉ. छोटेलाल व अन्य।-स्रोत:
विज्ञापन
बलरामपुर। फसलों की पैदावार बढ़ाने और मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से मिट्टी के नमूने लिए जाएंगे। जिले में एक वर्ष में 18 हजार नमूने एकत्र करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें से खरीफ सीजन के लिए नौ ब्लॉकों से 126 गांवों में 12,600 नमूने एकत्र किए जाएंगे। अब तक 10,994 नमूने एकत्र किए जा चुके हैं। अभियान के तहत मिट्टी के 16 आवश्यक पोषक तत्वों की जांच कर किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिए जाएंगे।
विज्ञापन

मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के अध्यक्ष डॉ. छोटेलाल ने बताया कि सरकार ने खेतों की क्षमता परखने के लिए मिट्टी की जांच अभियान चलाया है। इससे खेतों में पोषक की कमी को दूर किया जा सकेगा। इससे खेतों में पैदावार बढ़ जाएगी। पौधों को बेहतर वृद्धि के लिए कार्बन, हाइड्रोजन, ऑक्सीजन, नाइट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश, कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैग्नीज, तांबा, लौह, क्लोरीन समेत 16 पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। उप निदेशक कृषि नरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले की कई कृषि भूमि में इन तत्वों की कमी देखी गई है, जिससे पैदावार प्रभावित हो रही है। इस अभियान के तहत मिट्टी के नमूने लिए जाएंगे और प्रयोगशाला में परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
ऐसे लिए जाते हैं मिट्टी के नमूने
कृषि विभाग की टीम खेतों से फावड़ा या खुरपी की मदद से साफ मिट्टी निकालकर कपड़े की थैली में नमूना एकत्र करेगी। प्रत्येक नमूने के साथ एक सूचना पत्र जोड़ा जाएगा, जिसमें किसान का नाम, पता, खेत की पहचान, नमूना तिथि, सिंचाई स्रोत, जल निकासी की स्थिति, आगामी और पूर्व की फसलों की जानकारी आदि दर्ज की जाएगी। सभी नमूने विभागीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें