फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: होली पर बढ़ेंगी बसें, नहीं होगी परेशानी

Fri, 03 Mar 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। परिवहन निगम ने होली में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने की तैयारी कर ली है। इसके लिए चालक-परिचालकों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं। आठ मार्च को होली है। ऐसे में अनुमान है कि पांच मार्च से बस स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ जाएगी। त्योहार के दौरान कड़ी मेहनत करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो में कुल 72 बसों को संचालित करने के लिए 160 चालक व 123 परिचालक की तैनाती है। होली पर लोकल रूट की बसों के फेरों में कटौती करके लंबी रूटों पर बसों को चलाने का निर्णय लिया गया है। प्रयास यह किया जा रहा है कि होली पर यात्रियों को आवागमन में कोई समस्या न होने पाए। साथ ही बसों की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।
अभी तक लखनऊ के लिए 16 बसें चलाई जा रही हैं मगर होली पर इसमें इजाफा किया जाएगा। होली में लखनऊ रूट पर 19 बसें चलेंगी। दिल्ली के लिए 12 बसें व कानपुर के लिए 25 बसें चलाई जाएंगी। लोकल में जिन रूटों पर यात्रियों की उपलब्धता रहेगी, उन्हीं रूट पर बसों को संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

बलरामपुर डिपो के नियमित एवं संविदा चालक-परिचालक तथा डिपो व क्षेत्रीय कार्यशाला में कार्यरत कर्मियों को होली में काम करने पर विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। 10 दिन में 3000 किमी. चलने वाले नियमित चालक-परिचालक को 4,000 रुपये तथा संविदा चालक-परिचालक को 3,150 रुपए प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। जो चालक-परिचालक 10 दिन में 3,000 किमी की दूरी तय नहीं कर पाएंगे उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से 300 किमी. पर 400 रुपये तथा संविदा चालक-परिचालकों को 350 रुपये दिए जाएंगे। डिपो व क्षेत्रीय कार्यशाला के कर्मचारियों को 10 दिन काम करने पर 1,200 रुपये तथा नौ दिन काम करने पर 1000 रुपये दिए जाएंगे। इसी तरह कार्यशाला में आईटीआई संविदा कर्मियों को 10 दिन काम करने पर 600 रुपये तथा नौ दिन काम करने पर 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। एआरएम वीके वर्मा ने बताया कि होली में घर जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका ख्याल रखा जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए व्यस्त रूटों पर बसों की संख्या बढ़ा दी गई है। कर्मचारियों को भी होली में प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें