फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: रास्ते में फट गया बस का टायर, बाल-बाल बचे 24 यात्री

Tue, 03 Nov 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-11-रोडवेज बस का फटा टायर।-स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय डिपो की बस संख्या 0440 मंगलवार को बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। बलरामपुर डिपो की यह बस गोंडा होते हुए कानपुर के लिए रवाना हुई थी। कुछ दूर जाने के बाद बहादुरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बस का एक टायर अचानक फट गया। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को सुरक्षित रोक लिया। हादसे के समय बस में सवार 24 यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई। यदि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


टायर फटने की तेज आवाज सुनकर बस में सवार यात्री सहम गए। इसके बाद एक-एक कर सभी यात्री नीचे उतरकर बस को देखने लगे। बस खराब होने के कारण यात्रियों को करीब एक घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। बस में गोंडा, बाराबंकी सहित अन्य स्थानों के लिए कुल 24 यात्री सवार थे।

गोंडा के एके सिंह ने बताया कि टायर फटने की तेज आवाज से सभी यात्री चौंक गए थे। कुशल पांडेय ने बताया कि गनीमत रही कि चालक ने बेहद सावधानी से बस को रोक लिया।
विज्ञापन


वहीं, परिवहन निगम के एक कर्मचारी ने बताया कि इसी बस की फिटनेस जांच पर पहले भी सवाल उठ चुके हैं। कुछ दिन पहले भी यह बस रास्ते में खराब होकर खड़ी हो गई थी। डिपो की कार्यशाला में निगम की बसों की फिटनेस जांच और रखरखाव में लापरवाही के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

बीते दिनों गोंडा से बलरामपुर आते समय बस संख्या 9599 में इटियाथोक के पास अचानक आग लग गई थी। डिपो कर्मचारी श्याम सुंदर राय ने सूझबूझ से काम लेते हुए तत्काल अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझा दी थी। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पूरी बस आग की चपेट में आ सकती थी।

बलरामपुर डिपो के चालक-परिचालकों का आरोप है कि निगम के कर्मचारी बसों की फिटनेस जांच में लापरवाही बरतते हैं। इसके चलते आए दिन डिपो की बसें रास्ते में ही खराब हो जाती हैं। रोडवेज की बसें डिपो से तो रवाना होती हैं, लेकिन रास्ते में ही जवाब दे देती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही अधिकारियों की नींद खुलेगी?
इस संबंध में एआरएम गोपीनाथ दीक्षित ने बताया कि बस का टायर फटना आम बात है। ऐसी छोटी-मोटी घटनाएं आए दिन होती रहती हैं। घबराने की जरूरत नहीं है। बस का टायर बदलवाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें