फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: अतिक्रमण पर गरजा बुलडोजर

Fri, 14 Nov 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
बुलडोजर से तोड़ा गया निर्माण।
विज्ञापन
तुलसीपुर। नगर में नाला निर्माण में बाधा बन रहे पक्के अतिक्रमण को शुक्रवार को अभियान चलाकर हटाया गया। उप जिलाधिकारी राकेश कुमार जयंत के नेतृत्व में बुलडोजर से अवैध कब्जे ढहा दिए गए।
विज्ञापन

नगर में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने और जलनिकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए बलरामपुर रोड स्थित गंधेली पुलिया से नई बाजार चौक, पुरवा रोड होते हुए नकटी नाले तक नए नाले का निर्माण प्रस्तावित है।
लगभग 40 वर्ष पूर्व बने पुराने नाले पर स्थानीय लोगों ने सीढ़ियां, छज्जे व अन्य पक्के निर्माण कर लिए हैं। इस वजह से जल निकासी प्रभावित हो रही है। एसडीएम ने कहा कि जो लोग स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लेंगे, उन्हें यथासंभव राहत दी जाएगी। कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन किसी ने स्वेच्छा से अतिक्रमण नहीं हटाया। इस वजह से कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें