फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: चकमार्ग पर चला बुलडोजर, हंगामे के बीच महिला बेहोश

विज्ञापन
बलरामपुर के ​शिवपुर महंत में हटाया जा रहा अतिक्रमण ।-स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। शिवपुर महंत के मजरा बिचौवापुर गांव में बृहस्पतिवार को चकमार्ग से अतिक्रमण हटाने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम पहुंची। रास्ते से कब्जा हटाने की कार्रवाई जैसे ही शुरू हुई, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान कब्जा करने वाले परिवार की एक महिला अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


गांव निवासी जयराम ने चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत की थी। इसी को लेकर टीम बृहस्पतिवार को बिचौवापुर गांव पहुंची। टीम ने पहले नाप-जोख कर चकमार्ग की सीमाएं तय कीं। जिन जगहों पर रास्ता घेरकर निर्माण किया गया था, उन्हें हटवाया गया। शिकायत करने वाले पक्ष की ओर से भी जो हिस्सा रास्ते में आ रहा था, उसे भी खाली कराया गया।
कार्रवाई के दौरान शांति देवी नाम की महिला अचानक जमीन पर गिर पड़ीं। परिजनों और आसपास खड़े लोगों ने उन्हें संभाला। होश में आने के बाद उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि सिर्फ उनके घर के सामने का हिस्सा हटाया गया, जबकि दूसरे लोगों के कब्जों को नजरअंदाज किया गया है। इस बात को लेकर कुछ देर तक बहस भी होती रही। ग्रामीणों का कहना है कि यह रास्ता कई सालों से विवाद में था। पंचायत बैठकों में कई बार समझौते की कोशिश हुई, लेकिन बात नहीं बनी। नाप-जोख भी पहले हो चुकी थी, मगर कब्जा हटाने की कार्रवाई पहली बार सख्ती से हुई। प्रभारी निरीक्षक अविरल शुक्ल ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से रास्तों से कब्जा हटा दिया गया है। गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें