फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बौद्ध भिक्षु की मौत, पुलिस छानबीन में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के घुघुलपुर स्थित महाजिया सुक्खा मंदिर में बुधवार की रात बौद्ध भिक्षु की मौत हो गई। बौद्ध भिक्षु बीते दिनों म्यांमार से बौद्ध तीर्थ स्थल श्रावस्ती में साधना के लिए आया था।
विज्ञापन

म्यांमार के ग्राम चिवकहो जिला मराउक हो निवासी बौद्ध भिक्षु नरेंद्र (57) पुत्र यू हानला अक्सर साधना के लिए श्रावस्ती के निकट घुघुलपुर गांव में स्थित महाजिया सुक्खा मंदिर आते रहते थे। बीते दिनों वह मंदिर आए थे। मृतक बौद्ध भिक्षु के साथी यूचरिया ने बताया कि बुधवार की रात करीब 8.30 बजे उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। उन्होंने यह भी बताया कि वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। बीते दिनों वह अपना इलाज कराने के लिए कोलकाता के अपोलो हाॅस्पिटल में आए थे। तबीयत में सुधार होने के बाद वह 24 नवंबर की शाम सारनाथ से श्रावस्ती चले आए थे।
प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें