फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौ छात्रों को हर साल मिलेगी बीटीसी ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के सौ छात्रों को हर साल बीटीसी/डीएलएड ट्रेनिंग की सौगात मिलेगी। बलरामपुर के डायट में अगले शिक्षा सत्र में बीटीसी/डीएलएड की ट्रेनिंग दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद नई दिल्ली से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बलरामपुर को शासन ने बीटीसी प्रशिक्षुओं को ट्रेनिंग सेंटर दिलाने के लिए हरी झंडी प्रदान कर दी है। बलरामपुर के बीटीसी/डीएलएड प्रशिक्षुओं को अब ट्रेंनिंग पाने के लिए गोंडा के डायट दर्जीकुआं का 55 किलोमीटर का चक्कर काटने से निजात मिल जाएगी। बेसिक शिक्षा के अफसरों व कर्मियों ने पहल का स्वागत किया है।
डायट प्राचार्य विष्णु श्याम उपाध्याय ने बताया कि बीटीसी के सौ छात्रों को हर साल ट्रेनिंग दिलाने के लिए शासन में जमकर पैरवी की गई। डीएम की तरफ से क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद नई दिल्ली को पत्र लिख गया। पत्र में उल्लेख किया गया कि एक हजार रुपये के स्टांप पेपर पर ऑनलाइन नोटरी व तीन प्रतियों में हार्ड कॉपी मान्यता प्रदान करने के लिए डायट प्राचार्य की तरफ से अनुरोध किया गया है। संस्थान के नाम से जमीन संबंधी आपत्ति सदर एसडीएम ने निस्तारित करा दिया है।
विज्ञापन

खतौनी में दर्ज हेडमास्टर नार्मल स्कूल के नाम से जमीन को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बलरामपुर के नाम पर हस्तानांतरित करा दिया गया है। जमीन हस्तानांतरण प्रक्रिया पूरी होने के बाद जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बलरामपुर को बीटीसी/डीएलएड ट्रेनिंग सेंटर संचालित कराने के लिए अब अन्य कोई अड़चन नहीं है।
डीएम की तरफ से राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद लखनऊ संजय सिन्हा, प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा आएएस रेणुका कुमार व प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आईएएस एसपी गोयल को भी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बलरामपुर में हर साल सौ छात्रों के लिए बीटीसी/डीएलएड ट्रेनिंग सेंटर संचालित कराए जाने के संबंध में पत्र लिखा गया है। क्षेत्रीय निदेशक राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद नई दिल्ली से अनुमति मिलने के बाद अब जिले के 100 छात्रों को हर साल बीटीसी/डीएलएड की ट्रेनिंग पाने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें