फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: कांस्य पदक जीने वाले खिलाड़ी हुए सम्मानित

विज्ञापन
बलरामपुर में विजयी प्रतिभागियों को दिया गया प्रमाण पत्र ।-स्रोत: विभाग
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रदेश स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिले के खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन से खेल शिक्षक गदगद हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद व जिला खेल सचिव मो. सुहेल ने हर्ष जताते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

14 से 16 अक्तूबर तक अलीगढ़ में प्रदेशीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शतरंज प्रतियोगिता में देवीपाटन मंडल की टीम से बलरामपुर जनपद से सात खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें मॉडर्न इंटर कॉलेज के उमंग सिंह, राजनैन अंसारी, गगन मिश्र व भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज उतरौला के जयंत नाथ, स्वदेश नाथ, सक्षम नाथ और जतिन नाथ शामिल रहे। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अंकों के आधार पर देवीपाटन मंडल को तीसरा स्थान मिला है। प्रदेशीय शतरंज प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार कांस्य पदक जीतने पर खेल शिक्षक अर्पण पांडेय, पंकज पांडेय, मो. सईद, प्रशांत सिंह, अभय शंकर कुरील, मदनलाल, नवीन पाल, नसीम अहमद व संजय यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें