बलरामपुर के चौक बाजार में दीया खरीदते लोग ।-संवाद
बलरामपुर। पति-पत्नी के बीच विवाद सुलझाने के लिए महिला थाना सभागार में रविवार को सुनवाई हुई। परामर्शदाताओं के समझाने-बुझाने के बाद तीन दंपती एक साथ रहने को राजी हो गए।
परिवार परामर्श केंद्र की बैठक में 15 शिकायतों के आधार पर दोनों पक्ष बुलाए गए थे। चार मामलों में दोनों पक्ष सुनवाई के लिए उपस्थित हुए। सुलह-समझौते से तीन मामले निस्तारित कराए गए। हरैया क्षेत्र के एक गांव में युवक के पंजाब में रहने से पति-पत्नी के बीच अनबन हो गई। परिवार परामर्श केंद्र में पत्नी मामले को लेकर आई। परामर्शदाताओं के समझाने पर पत्नी को पंजाब ले जाने के लिए राजी हो गया। परामर्श केंद्र पर दाेनों एक साथ रहने के लिए राजी होकर घर चले गए।
ललिया क्षेत्र के एक गांव में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाद निस्तारित कराने के लिए पहले परिवार परामर्श केंद्र में आए। बाद में दोनों हाईकोर्ट चले गए। परिवार परामर्श केंद्र से मामला निस्तारित कर दिया गया। नगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। परिवार परामर्श केंद्र में परामर्शदाताओं के समझाने-बुझाने पर मामला निस्तारित हो गया। परामर्शदाता अरुण कुमार यादव, देवतादीन दुबे, महिला थाना प्रभारी पूनम यादव व महिला सिपाही ज्योति ने सुनवाई के दौरान पति-पत्नी को मिल-जुलकर रहने के तौर-तरीके बताए। झगड़ा न करने की सलाह दी।
फिर बुलाए जाएंगे 12 मामलों के दोनों पक्ष
जिन 12 मामलों में पति-पत्नी के बीच समझौता नहीं हाे सका है, उन्हें आगे सुना जाएगा। कुछ मामलों में दूसरे पक्ष से जुड़े लोग नहीं आए थे, उन्हें भी बुलाने के लिए संबंधित थानों को सूचना दी गई है। पांच मामलों में दोनों पक्ष आए जिसमें तीन का मौके पर समझौता हो गया। दोनों पक्षों की लिखापढ़ी करा ली गई है। 15 दिन में परिवारों की खैरियत भी महिला थाने से जानी जाएगी, जिससे इनके बीच दोबारा विवाद न होने पाए।
-विशाल पांडेय, एएसपी