फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बकरी चराने गए बालक की बूढ़ी राप्ती में डूबने से मौत

Wed, 22 Jul 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ललिया। क्षेत्र के लौकहवा गांव में बुधवार को बूढ़ी राप्ती नदी में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि लौकहवा निवासी जितेंद्र (10) अपने तीन साथियों के साथ बकरी चराने गया था। चारों बच्चे नदी किनारे पहुंचने के बाद बूढ़ी राप्ती में नहाने उतर गए। इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पास में मौजूद ग्रामीण राजेंद्र तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने डंडे के सहारे तीन बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन जितेंद्र तेज बहाव और अधिक गहराई में चले जाने के कारण डूब गया। ग्रामीणों ने काफी देर तक उसकी तलाश की। बाद में उसे नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें