फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से बालक की मौत

Wed, 27 May 2026 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-8-आकाश वर्मा।-फाइल फोटो
विज्ञापन
पिपरहा चौराहा। ग्राम पंचायत भंगहा कला में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

भंगहा कला निवासी हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि उनका पुत्र आकाश वर्मा बुधवार दोपहर भोजन करने के बाद घर के बाहर निकला था। वह सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान गांव का ही 17 वर्षीय जुनैद तेज रफ्तार बाइक लेकर वहां पहुंचा। बाइक अनियंत्रित होकर सीधे आकाश से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बालक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और बेहोश हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन व ग्रामीण घायल बालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान बालक की मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां बदहवास हो गए। घर में चीख-पुकार मच गई। मृतक आकाश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके छोटे भाई ज्ञानदीप (4 वर्ष) और शुभम (2 वर्ष) हैं। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

फोटो-8-आकाश वर्मा।-फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें