फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: मंगल को जन्मे, मंगल ही करते...

Tue, 11 Jun 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मंगल को जन्मे, मंगल ही करते मंगलमय भगवान की गूंज से पूरा नगर गूंजायमान रहा। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को बजरंगबली की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी। मंदिरों में हनुमान चालीसा व सुंदर कांड का पाठकर बजरंग बली से मंगल कामना की गई। बड़ा मंगल पर नगर में कई स्थानो पर भक्तों ने श्रद्धालुओं को प्रसाद खिलाकर शरबत व शीतल जल पिलाया।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में मनाया जाता है। लोगों का मानना है कि बड़ा मंगल पर बजरंगबली की आराधना से भक्तों की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है। तीसरे बड़े मंगल पर नगर के हनुमानगढ़ी मंदिर, रानी तालाब हनुमान मंदिर एवं झारखण्डी मंदिर में हनुमान चालीसा व सुंदर कांड पाठ के साथ-साथ पूरे दिन भजन-कीर्तन हुआ। भगवतीगंज के उदासीन संगत गेल्हापुर मंदिर एवं गोशाला हनुमान मंदिर में भी विधि-विधान के साथ बजरंगबली की पूजा-अर्चना की गई। हनुमान भक्तों ने सिंदूर व तेल का दान कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त तुलसीपुर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर के साथ-साथ उतरौला, श्रीदत्तगंज, गैंड़ास बुजुर्ग, रेहरा बाजार, गैसड़ी, पचपेड़वा, हरैय्या, ललिया एवं शिवपुरा के हनुमान मंदिरों में भी तीसरे बड़े मंगल पर लोगों ने बजरंगबली की पूजा कर उनका आशीर्वाद मांगा।
-
इन स्थानो पर भक्तों ने बांटा प्रसाद
-बलरामपुर नगर में भगवतीगंज, जिला पंचायत परिसर, पीपल तिराहा, वीर विनय चौराहा, सांई मंदिर, अंबेडकर तिराहा सहित तमाम स्थानो पर भक्तों द्वारा श्रद्धालुओं को हलुआ-चना एवं पूड़ी-सब्जी का प्रसाद वितरित किया गया। नगर भर में जगह-जगह प्याऊ लगाकर श्रद्धालुओं को शरबत व शीतल जल भी पिलाया गया। गैसड़ी में हनुमानगढ़ी मंदिर पर कमलेश जायसवाल की तरफ से भंडारे का आयोजन किया गया। गौरा चौराहा पर डॉ. विजय पांडेय, सुनील शुक्ला, गौरव श्रीवास्तव, प्रिंस, रवि श्रीवास्तव व दिलीप श्रीवास्तव ने श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें