फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: बरात से लौट रही बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, चार घायल

विज्ञापन
बलरामपुर के आनंदपुर के पास घटना में क्षतिग्रस्त हुआ वाहन ।-संवाद
विज्ञापन
श्रीदत्तगंज। क्षेत्र के ग्राम पटियाला ग्रिंट के मजरा बघमरवा निवासी प्रदीप मिश्र की बरात जनपद गोंडा के रामनगर आनंदपुर क्षेत्र स्थित ग्राम कंचनपुर गई थी। मंगलवार देर रात करीब 12:30 बजे लौटते समय आनंदपुर के पास बरातियों से भरी बोलेरो सामने से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंच गए। दुर्घटना में ग्राम पटियाला ग्रिंट के भरपुरवा निवासी लल्लू राजभर, आशाराम यादव, अजय कुमार और भदई घायल हो गए। बरातियों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल महदेइया स्थित एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार रात में कम रोशनी के कारण यह दुर्घटना हुई। घटना के बाद कुछ देर के लिए मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। प्रभारी निरीक्षक अविरल शुक्ल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें