फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नहाते समय डूबे किशोर का शव मिला

Tue, 30 Jun 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-10- ललिया क्षेत्र के अमवा गांव के पास जुटे ग्रामीण। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
ललिया। क्षेत्र के अमवा गांव के पास सरयू नहर में नहाते समय डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव मंगलवार भोर में पुल के पास पानी में उतराता मिला। शव मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के गदुरहवा मोहल्ला निवासी गोलू उर्फ गुलाम हुसैन (16) कुछ समय से अपने मामा नूरे आलम के घर शिवपुरा बाजार में रह रहा था। सोमवार दोपहर करीब दो बजे वह अपने दो दोस्तों इमरान और कबीर के साथ अमवा गांव के पास सरयू नहर में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव में डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गहराई और धारा तेज होने के कारण वे सफल नहीं हो सके।
घबराए दोनों दोस्त गांव पहुंचकर परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और खोजबीन शुरू कर दी। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय सिंह और एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और देर रात तक सर्च अभियान चलाया गया। स्थानीय गोताखोरों की मदद से भी तलाश की गई, लेकिन अंधेरा होने तक कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने पुल के पास शव उतराता देखा, जिसके बाद पुलिस ने उसे बाहर निकलवाया। शव देखते ही परिजन बिलख पड़े और मौके पर मातम छा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें