फोटो- 31 गोंडा के खरगूपुर में कार में शव मिलने के&
खरगूपुर। सड़क किनारे खड़ी कार में शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिला। वह बृहस्पतिवार रात से लापता था। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने छानबीन की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के तेंदुआ चौखड़िया के मजरा शिव सहाय पुरवा निवासी गुदनू ने बताया कि उनका छोटा भाई धनीराम वर्मा (30) मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार रात आठ बजे वह घर से निकला था। रात में घर नहीं लौटा तो सुबह खोजबीन की गई।
दोपहर को घर से 100 मीटर दूर खरगूपुर-इटियाथोक रोड के किनारे खड़ी कार में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। गुदनू के मुताबिक, कार गांव के पवन कुमार वर्मा की है और काफी दिनों से वहीं खड़ी है।
शव मिलने की सूचना पर सीओ सिटी व प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।