फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: छत के पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव

Tue, 13 Oct 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-36-रोली वर्मा।-फाइल फोटो
विज्ञापन
ललिया। दो बच्चे खेलते हुए दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो वहां मां का शव छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकता मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। मंगलवार दोपहर ललिया कस्बे में 28 वर्षीय विवाहिता रोली वर्मा का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से परिजन सदमे में आ गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


रोली वर्मा ललिया गांव निवासी दयानंद वर्मा की पत्नी थीं। उनके दो बेटे देवांश (5) और शिवांश (3) हैं। दोनों बच्चे खेलते हुए दूसरी मंजिल पर पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। दयानंद के बड़े भाई रामबाबू उर्फ काली प्रसाद की सूचना पर ललिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।
रोली का मायका श्रावस्ती जिले के नवीन मॉडर्न क्षेत्र के कटरा बाजार अंतर्गत चक्रभंडार गांव में ज्ञानचंद वर्मा के यहां है। बताया गया कि उनके पति दयानंद रोजी-रोटी के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते हैं। वह सात दिन पहले ही रोली को मायके से लेकर आए थे। मंगलवार सुबह वह काम के सिलसिले में फिर बाहर चले गए थे।
विज्ञापन


सीओ ललिया डीके श्रीवास्तव ने बताया कि नायब तहसीलदार संतोष राम यादव की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी तरह के विवाद की जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें