फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: नाइट ब्लड सर्वे में 900 लोगों के खून का लिया जाएगा नमूना

Thu, 11 Jun 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-19-बलरामपुर के सीएमओ कार्यालय में नाइट सर्वे की तैयारी बैठक करते जिला मलेरिया अ​धिकारी ।-स
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में फाइलेरिया (हाथीपांव) की बीमारी को नियंत्रित और खत्म करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। तुलसीपुर ब्लॉक क्षेत्र के तीन गांवों में तीन दिवसीय नाइट ब्लड सर्वे कराया जाएगा। सर्वे के तहत 900 लोगों के खून का नमूना लेकर फाइलेरिया की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन



जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नाइट ब्लड सर्वे कराया जाना है। तुलसीपुर के गांवों में पूर्व में फाइलेरिया के रोगी मिल चुके हैं। ऐसे में इस अभियान के तहत सिर्फ तुलसीपुर ब्लॉक के गैड़हवा, शीतलापुर व बड़गौ गांव में नाइट ब्लड सर्वे कराया जाएगा। 15, 16 व 17 जून को इन गांवों में रात 10:00 से 12:00 बजे तक स्वास्थ्य टीम विशेष शिविर लगाएगी। गांव में 300-300 लोगों के खून का नमूना लिया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि ब्लड सैंपल की स्लाइड जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। यदि किसी भी सैंपल की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसके संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कराई जाएगी। तीन दिवसीय शिविर में 900 लोगों के सैंपल लेने का लक्ष्य रखा गया है। खून का नमूना लेने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। विभागीय अधिकारी भी नाइट ब्लड सर्वे की निगरानी करेंगे। एसीएमओ डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फाइलेरिया फैलाने वाले सूक्ष्म परजीवी (माइक्रोफाइलेरिया) दिन के समय शरीर के अंदरूनी हिस्सों में छिपे रहते हैं। ये रात में ही खून के ऊपरी प्रवाह (सतही रक्त वाहिकाओं) में सक्रिय होते हैं। यही कारण है कि सही जांच और सटीक रिपोर्ट के लिए रात में ही रक्त का नमूना लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें