फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान स्थलों से गायब बीएलओ पर होगी कड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। मतदान स्थलों से गायब बीएलओ पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तीनों तहसीलों के एसडीएम को गायब बीएलओ का ब्योरा जुटाने का निर्देश दिया गया है। विशेष अभियान दिवस पर हीलाहवाली बतरने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता पुनरीक्षण कार्य का शनिवार को विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी / डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने विधानसभा क्षेत्र के वोटर लिस्ट को दुरुस्त कराने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है। 28 नवंबर, पांच व 13 दिसंबर को विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई हैं।
जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदान केंद्रों पर बीएलओ को नाम शामिल किये जाने, मृतकों के नाम हटाने, शिफ्टेड, डुप्लीकेट नामों को अपमार्जित किये जाने और वोटर लिस्ट में दर्ज अशुद्ध नामों को शुद्ध करने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी / एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने सभी बीएलओ को मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहने का निर्देश पहले से ही जारी किया है। तीनों तहसीलों के एसडीएम से चारों विधानसभा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर बीएलओ की उपस्थिति का ब्योरा मांगा गया है।
एसडीएम की रिपोर्ट के आधार पर संबंधित बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बीएलओ रवींद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि नगर क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल चिकनी, अजय कसेरा, अनीता श्रीवास्तव, नूरजहां, अब्दुल वहीद, अनिल बाल्मिकी आदि ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की रिपोर्ट तैयार की।
इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर ग्राम प्रधानों, वार्ड सभासदों व राजनीतिक दलों की तरफ से नियुक्त किए गए बूथ लेवल कार्यकर्ताओं ने बीएलओ से मिलकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें