फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur News: घर-घर पहुंचकर भाजपा ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Sat, 11 Apr 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
विज्ञापन
फोटो-26- उतरौला में वार्ड चलो अभियान के तहत लोगों से मुलाकात करते विधायक राम प्रताप वर्मा। स्रो
विज्ञापन
उतरौला । भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस और प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र उतरौला, तुलसीपुर व हरैया सतघरवा क्षेत्र में गांव चलो-वार्ड चलो अभियान के तहत व्यापक जनसंपर्क किया गया। कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उतरौला नगर मंडल में विधायक राम प्रताप वर्मा और देवानंद गुप्त के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पत्रक वितरित कर जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी। विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर विकास को नई दिशा दी है। इस दौरान फणींद्र गुप्ता, राजकुमार कौशल, रोहित राज गुप्ता, रमेश जायसवाल, रुपेश गुप्ता, दुर्गेश बाल्मीकि, विष्णु गुप्ता, धर्मेंद्र पासवान, बृज गोपाल पांडे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। तुलसीपुर के बिशनपुर खैराहनिया में शक्ति केंद्र संख्या 381 पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह और शक्ति केंद्र संयोजक अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया और उनकी समस्याएं भी सुनीं। वहीं हरैया सतघरवा क्षेत्र में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लाल नगर विनय मिश्र आदि ने धौरीकला में घर-घर संपर्क कर सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें